⚡ Solar Energy Awareness · Subsidy Scheme Guidance · Technology Awareness⚡ Solar Energy Awareness · Subsidy Scheme Guidance · Technology Awareness
सौर जागरण

सौर जागरण

Renewable Energy News & Solutions
GSTRenew
Saur Jagran Report Policy

नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% हुआ।

September 25, 2025 · Saur Jagran

GST ON RENEWABLE ENERGY EQUIPMENT REDUCED FROM 12% TO 5%.

 मुख्य बिंदु (Key Points)
  • जीएसटी को 12% से घटाकर 5% करने से नवीकरणीय ऊर्जा  परियोजना की लागत 6-7% तक कम हो जाएगी।
  • पीएम सूर्य घर के तहत रूफटॉप सोलर: मुफ्त बिजली योजना में 3 kW सिस्टम के लिए ₹9,000-10,500 की बचत होगी।

भारत सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों पर जीएसटी दर 12% से घटाकर 5% कर दी है। यह ऐतिहासिक निर्णय 22 सितंबर 2025 से लागू होगा।

  • इस सुधार से बिजली उत्पादन सस्ता होगा और घरों, किसानों, उद्योगों तथा डेवलपर्स को सीधा लाभ मिलेगा। पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत एक सामान्य 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर सिस्टम अब लगभग ₹9,000–10,500 तक सस्ता हो जाएगा।
  • पीएम-कुसुम योजना से जुड़े किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी। अब 5 हॉर्सपावर का सोलर पंप लगभग ₹17,500 तक सस्ता होगा, जिससे 10 लाख पंपों पर किसानों को ₹1,750 करोड़ की बचत होगी।

जीएसटी में कटौती से भारतीय निर्माताओं की प्रतिस्पर्धा क्षमता भी बढ़ेगी। मॉड्यूल और कॉम्पोनेन्ट की लागत 3–4% तक घटेगी, जिससे “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” को मजबूती मिलेगी। आने वाले दशक में इससे 5–7 लाख हरित रोजगार सृजित होने का अनुमान है।

भारत का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावॉट गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता प्राप्त करना है। इस कदम से निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा, परियोजनाएं तेज़ी से पूरी होंगी और हर साल करोड़ों टन CO₂ उत्सर्जन को रोका जा सकेगा।


यह भी देखें –

  • भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्रांति: 2024 उपलब्धियां और 2025 रोडमैप। Link 🔗
  • पीएम सूर्यघर योजना: नागरिकों को ऊर्जा उत्पादक बनाने की पहल। Link 🔗